SIR समीक्षा बैठक

महागामा में SIR समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग

भाजपा के SIR के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को बताया अनुचित

By : Ark Sahuliyar
महागामा में SIR समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग

न्यूज़11 भारत 
गोड्डा/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश ने गोड्डा जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की समीक्षा बैठक को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है.

भाजपा के SIR के प्रदेश संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा है कि 26 जुलाई, 2026 को महागामा के मेहरमा प्रखंड कार्यालय में स्थानीय विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की मौजूदगी में SIR की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव (SIR प्रभारी) सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. बैठक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं.

राकेश प्रसाद ने कहा कि SIR भारत निर्वाचन आयोग की एक महत्वपूर्ण और निष्पक्ष प्रक्रिया है. ऐसे में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा बैठक करना उचित नहीं है. इससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो सकते हैं और संबंधित अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव या प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है.

भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने तथा यदि किसी प्रकार से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. भाजपा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार होना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे.
 
संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.