एनएलसी के सफाई अभियान

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

By : Ark Sahuliyar
चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत 
चंदवा/डेस्क:
एनएलसी इंडिया कंपनी द्वारा सोमवार को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चलाए गए सफाई अभियान को लेकर भाजपा नेता सह विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज राज ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने अभियान को खानापूर्ति बताते हुए कंपनी से वास्तविक जरूरत वाले क्षेत्रों में काम करने की अपील की. जानकारी के अनुसार सोमवार को एनएलसी इंडिया के अधिकारी चंदवा सीएचसी परिसर में कंपनी के पोस्टर-बैनर लगाकर सफाई अभियान से संबंधित तस्वीरें ले रहे थे. इसी दौरान भाजपा नेता आदर्श रविराज राज वहां पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों से उस स्थान पर सफाई अभियान चलाने के उद्देश्य के बारे में जानकारी ली, जहां पहले से ही परिसर साफ-सुथरा था. इस पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है. लेकिन विधायक प्रतिनिधि के अनुसार वहां कोई भी आम व्यक्ति मौजूद नहीं था.

इस पर आदर्श रविराज राज ने कहा कि जिस गांव में कंपनी कोयला उत्खनन का कार्य करने जा रही है, सबसे पहले वहां की मूलभूत जरूरतों और स्थानीय समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए. इसके बाद संबंधित प्रखंड और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए सीएसआर के कार्य किए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि पहले से साफ-सुथरे स्थान पर सफाई अभियान चलाकर केवल तस्वीरें खिंचवान सार्थकता नहीं है. कंपनी को ऐसे क्षेत्रों में काम करना चाहिए, जहां वास्तव में इसकी जरूरत है और जिसका सीधा लाभ स्थानीय ग्रामीणों को मिल सके. वहीं सीएचसी प्रभारी नीलिमा कुमारी ने कहा कि सीएचसी परिवार स्वच्छता और सफाई के प्रति पूरी तरह सजग है. उन्होंने बताया कि एनएलसी कंपनी द्वारा सीएचसी परिसर में प्लास्टिक साफ करने बात कही गई थी.

संबंधित सामग्री

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.