झारखंड बंद

घाघरा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का हंगामा, घाघरा चांदनी चौक घंटों रहा जाम

सड़क जाम के कारण चांदनी चौक पर घंटों यातायात बाधित रहा और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का हंगामा, घाघरा चांदनी चौक घंटों रहा जाम

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: रांची में छात्रों पर हुए बर्बरता पूर्वक पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने   घाघरा में गुमला लोहरदगा मुख्य पथ को किया जाम भाजपा घाघरा एवं आदर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक पर सड़क जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम के कारण चांदनी चौक पर घंटों यातायात बाधित रहा और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई उचित नहीं है.

सड़क जाम की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जाम हटाने की अपील की. पुलिस की समझाइश और काफी प्रयास के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम समाप्त किया, जिसके बाद चांदनी चौक पर यातायात सामान्य हो सका.प्रदर्शन में भाजपा घाघरा मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी, आदर मंडल अध्यक्ष जालिंदर साहू, अमित ठाकुर, श्यामकिशोर पाठक, पप्पू गुप्ता, लाल साहू और भोला कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: कई चेहरों के फंसने का डर है, इसलिए सरकार सीबीआई जांच से भाग रही है - जयराम महतो

संबंधित सामग्री

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

सबसे अच्छा होगा 21 दिनों के अन्दर करवा लें रजिस्ट्रेशन, अधिसूचना हो चुकी जारी, 1 अक्टूबर हो नियम लागू

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है.