झारखंड बंद

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में चंदवा में भाजपा का प्रदर्शन, इंदिरा गांधी चौक करीब एक घंटे रहा जाम

वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में चंदवा में भाजपा का प्रदर्शन, इंदिरा गांधी चौक करीब एक घंटे रहा जाम

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आहूत झारखंड बंद के तहत मंगलवार को चंदवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंदवा के इंदिरा गांधी चौक को करीब एक घंटे तक जाम रखा. सड़क जाम होने के कारण एनएच-75 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा.

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने, JPSC से जुड़े मामलों की जांच कराने तथा पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग उठाई. इसके साथ ही रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करने की मांग की गई.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत और निष्पक्ष जांच के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि लाठीचार्ज के जरिए.

इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. पुलिस के काफी समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हटे. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर चंदवा स्थित पथ निर्माण विभाग परिसर में बनाए गए कैंप जेल में भेज दिया.

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा और आशीष सिंह कर रहे थे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रवि राज, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, मंटू केसरी, संतु गुप्ता, चिकेश्वर यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी. करीब एक घंटे तक चले सड़क जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: भाजपा के बंद का रांची में अब दिखने लगा है असर, प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ बहस भी हुई

संबंधित सामग्री

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

सबसे अच्छा होगा 21 दिनों के अन्दर करवा लें रजिस्ट्रेशन, अधिसूचना हो चुकी जारी, 1 अक्टूबर हो नियम लागू

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है.