झारखंड बंद

छात्रों पर पुलिस की जोर-जबरदस्ती के विरोध में भाजपा का आज 'झारखंड बंद'

सुबह 8 से रात 11 बजे तक रहेगा बंद का सर<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
छात्रों पर पुलिस की जोर-जबरदस्ती के विरोध में भाजपा का आज 'झारखंड बंद'

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में आन्दोलनरत छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर जोर-जबरदस्ती और लाठी चार्ज के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद बुलाया है. भाजपा का यह बंद सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक जारी रहेगा. भाजपा ने सोमवार की रात प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने इस प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया.

भाजपा ने कहा कि यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है. सरकार याद रखे कि लाठियों से आवाज दबाई जा सकती है, युवाओं का आक्रोश नहीं! 11 अगस्त को पूरा झारखंड एक स्वर में बोलेगा- छात्रों पर अत्याचार बंद करो! युवाओं को न्याय दो! JPSC-JSSC की अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराओ!

भाजपा नेताओं ने कहा कि JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में हुई व्यापक धांधली के खिलाफ पिछले 16 दिनों से सत्याग्रह कर रहे झारखंड के छात्रों ने आज विधानसभा घेराव का आह्वान किया था. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान रांची पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है. इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए हैं, जबकि दर्जनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. छात्रों पर हुई इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल रांची बंद का आह्वान किया गया है.

यह भी पढ़ें: मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपकी मांगों पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होगी
 
संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई