राष्ट्रवादी सोच से ओतप्रोत जनकल्याण को समर्पित उम्मीदवारों को जिताएंगे भाजपा कार्यकर्ता: आदित्य साहू

भ्रष्टाचार मुक्त विकास की सोच को धरातल पर उतारने वाले को जीत दिलाने का होगा प्रयास: बाबूलाल मरांडी

By : Ark Sahuliyar
राष्ट्रवादी सोच से ओतप्रोत जनकल्याण को समर्पित उम्मीदवारों को जिताएंगे भाजपा कार्यकर्ता: आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक संपन्न हुई. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता गण, विधायकगण शामिल हुए.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में होने जा रहे निकाय चुनाव का श्रेय कोर्ट की सख्ती और भाजपा का इसके लिए लगातार सड़क से सदन तक चला आंदोलन है. उन्होंने कहा कि आज राज्य के निकाय क्षेत्र में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है. प्रशासनिक तंत्र हावी है.जनता की समस्याओं  को सुनने वाला कोई नहीं. ऐसे में आगामी निकाय चुनाव में सेवाभावी और जन कल्याण को समर्पित राष्ट्रवादी सोच के प्रत्याशियों को जीत दिलाने केलिए संकल्पित होने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हार की डर से चुनाव को दलीय आधार पर नहीं कराने की घोषणा की है.राज्य सरकार ने चुनाव को बैलेट से कराने की घोषणा के साथ इसे प्रशासनिक तरीके से प्रभावित करने की साजिश रची है. उन्होंने साजिश को नाकाम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने निकाय क्षेत्रों में राष्ट्रवादी सोच वाले और विकास को समर्पित प्रत्याशियों को जीत दिलाने का प्रयास करेंगे. 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज प्रदेश में विकास शून्यता की स्थिति है. लेकिन निकाय चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों को जीतने की जरुरत है जो तुष्टिकरण में विश्वास नहीं करते हों, जिनकी सोच विकास को समर्पित हो,और जो राज्य के निकाय क्षेत्रों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने केलिए संकल्पित हों.

ये भी पढ़ें- झारखंड: पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त 04 अधिकारियों की पोस्टिंग, अधिसूचना जारी 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य