गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज बरसोल मंडल के छोटापारुलिया शक्ति केंद्र अंतर्गत छोटा तारुया गांव में मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी कृष्णा पॉल, मंडल प्रवासी श्रीवत्स घोष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी गौरी शंकर गोंडों उपस्थित रहे.
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री देबब्रत दे ने किया.बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संयोजक, सह-संयोजक तथा दो शक्ति केंद्रों के नेताओं का चयन किया गया. साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण,तिरंगा यात्रा,हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा,SIR मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण,एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पूर्ण निष्ठा से पालन करने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर राखोहरी मुखी, कवि बट्टाबयाल, स्वपन दे, मिहिर कुमार दत्त, तपन कुमार दे, उत्तम कुमार दत्त, अरुण कुमार दे, कृष्ण रानी दे, सदाशिव दे, हरिहर दत्त, नारायण दे, भुरगा पैकिरा, लक्ष्यधर देहरी, निमाई सोम, कृष्णा दे, राहुल बाग, संजय खामाई, लखींदर देहरी, मानिक देहरी, प्रबोध पाईकेरिया, काकोली बाग, संध्या बाग, साबित्री देवी, अंबिका देहरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर सीटों के आज आएंगे उपचुनाव के नतीजे