रक्तदान शिविर

शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर चंदवा में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रह

शिविर के दौरान रक्तदाताओं में जरूरतमंदों की सेवा को लेकर उत्साह देखा गया.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर चंदवा में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रह

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) चंदवा प्रखंड कमेटी की ओर से जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में रक्त बैंक लातेहार की मेडिकल टीम की देखरेख में 15 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया.

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से रक्तदान किया. आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है.

झामुमो चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है. जरूरत के समय एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति के लिए जीवन बचाने वाली उम्मीद बन सकता है. उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की.

वहीं अंकित तिवारी ने स्वस्थ एवं सक्षम लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों के रक्तदान करने से आपात स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को रक्त के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.

शिविर के दौरान रक्तदाताओं में जरूरतमंदों की सेवा को लेकर उत्साह देखा गया. आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों के प्रति आभार जताया.

यह भी पढ़ें: चंदवा में वाहन जांच अभियान, 35 दोपहिया वाहनों पर 63,500 रुपये का ई-चालान

संबंधित सामग्री

मगध परियोजना से पांच हाइवा जब्त, ओझा टांड़ी के पास CISF-CCL की संयुक्त कार्रवाई में 250 टन कोयला बरामद; चालक फरार

मगध परियोजना से पांच हाइवा जब्त, ओझा टांड़ी के पास CISF-CCL की संयुक्त कार्रवाई में 250 टन कोयला बरामद; चालक फरार

अवैध कोयला कारोबार की खबरों के बीच स्कॉर्पियो-एन की गतिविधियों और सवार लोगों की भूमिका पर उठे सवाल

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

राजगंज लाल बाजार में दुकान में चोरी के बाद आगजनी, 60-70 हजार का सामान जलकर राख

अज्ञात चोर दुकान के पीछे का चदरा उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में आग लगा दी

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को BJP ने बनाया UP से राज्यसभा उम्मीदवार 

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को BJP ने बनाया UP से राज्यसभा उम्मीदवार 

झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. 

ट्रेन की चपेट में आई महिला हुई दर्दनाक मौत, महिला की अबतक नहीं हो पाई है शिनाख्त, घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की

ट्रेन की चपेट में आई महिला हुई दर्दनाक मौत, महिला की अबतक नहीं हो पाई है शिनाख्त, घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की

दीक्षा भूमि एक्सप्रेस के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि धनबाद-गया अप लाइन के खंभा नंबर 316/27 के समीप एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है