सनसनी

चंदनकियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगामटिया गांव के समीप जंगल में फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों व स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चंदनकियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगामटिया गांव के समीप जंगल में फंदे से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: चंदनकियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगामटिया गांव के समीप जंगल में बुधवार देर शाम पेड़ से फंदे के सहारे लटका एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने जंगल में युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना चंदनकियारी पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. बताया जाता है कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है. शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें: भीम बराज के पास सड़क दुर्घटना में दो घायल, इलाज के बाद दोनों रेफर, एक की हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.