हत्या

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

By : Dipali Kumari
खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क:
जिले के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत पंगुरा गाँव के कोटामाटी जंगल में कल रविवार को मुरहू पुलिस ने एक गर्भवती युवती का शव बरामद किया. युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. मृतका की पहचान अड़की थाना क्षेत्र के बारुहातु गांव निवासी स्व. नारायण मुण्डा की 19 वर्षीय बेटी सिनिता सरुकद के रूप में हुई है. परिजनों से मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है. 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिनिता का पंगुरा गांव निवासी 20 वर्षीय सागर ओड़ेया से लगभग 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सिनिता के गर्भ में 8 माह का शिशु भी पल रहा था. बताया गया कि वह बीते दो माह से प्रेमी सागर के घर पर ढुकू (लिव इन) होकर साथ रह रही थी. परिजनों ने सागर मुण्डा पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार सिनिता की तीन-चार दिन पूर्व ही हत्या कर जंगल में शव फेंका गया था. शव से गंध आना शुरू हुआ, तब जाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई. मुरहू पुलिस ने शव का रविवार को अंत्यपरिक्षण भी कराया, जिसमें मृतका के गर्भ से मृत अवस्था में शिशु निकला. जिसके बाद गर्भ शिशु का शव और मृतका दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया गया. वही पुलिस उक्त निर्मम हत्या की घटना पर अनुसंधान में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें: रांची में मिल रहा मात्र 35 रुपये किलो प्याज, खरीदने के लिए लगी लोगों की लंबी कतार

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.