सनसनी

चिचाकी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके की तलाशी ली, लेकिन मृतका के पास से कोई मोबाइल, पहचान पत्र या कागजात बरामद नहीं हुआ

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चिचाकी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

आदित्य पाण्डेय/न्यूज11भारत

सरिया डेस्क: चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास डाउन मेन लाइन पर एक लगभग 32 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी गोमो की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, घटना की खबर सबसे पहले चिचाकी के स्टेशन मास्टर द्वारा गोमो पुलिस/जीआरपी को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस रात लगभग 2:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची. शव चिचाकी रेलवे स्टेशन से कोडरमा की ओर जाने वाले मार्ग पर (स्टैटस सिग्नल के पास, पोल संख्या 335/32-34 के बीच) डाउन मेन लाइन के बिल्कुल किनारे पड़ा हुआ था.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतका लगभग 32 वर्ष की होगी जो नीले रंग का ट्राउजर पैंट और गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है रंग गोरा है वहीं गर्दन तक छोटे काले बाल हैं,केवल नाक में नथनी पहनी हुई है.

पहचान संबंधी दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला

पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके की तलाशी ली, लेकिन मृतका के पास से कोई मोबाइल, पहचान पत्र या कागजात बरामद नहीं हुए हैं. महिला के पैर में चप्पल भी नहीं पाई गई. पुलिस का अनुमान है कि महिला किसी अच्छे परिवार से संबंध रखती है. शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला ट्रेन (एसी या जनरल बोगी) में यात्रा कर रही होगी और हवा खाने या किसी अन्य कारण से गेट के पास आने के दौरान हादसे का शिकार होकर नीचे गिर गई होगी.

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में फोटो भेजकर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव को पीएमसीएच धनबाद ले जाया जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम के बाद अगले तीन दिनों तक शीतगृह में रखकर शव की पहचान करने की कोशिश की जाएगी नहीं हो पाने पर तीन दिनों के बाद उसे डिस्पोज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: पांकी के ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग व पुलिया निर्माण को लेकर महापंचायत, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

संबंधित सामग्री

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में किया गया ऐलान

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व  - चमरा लिंडा

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व - चमरा लिंडा

महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए मंत्री ने की एक करोड़ रुपये सहयोग की घोषणा

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम पूर्व संध्या समारोह में उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति और एकता का दिखा अनुपम संगम

पांकी के ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग व पुलिया निर्माण को लेकर महापंचायत, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

पांकी के ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग व पुलिया निर्माण को लेकर महापंचायत, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और पलामू उपायुक्त और क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉ. शशी भूषण को लिखित ज्ञापन सौंपा

MMDR को लेकर JMM ने सरकार से जल्द से जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

MMDR को लेकर JMM ने सरकार से जल्द से जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

जन भावना का हवाला देकर हाउस से प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजने की अपील की