आजीवन कारावास की सजा

प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी प्रेमी राजू उरांव को आजीवन कारावास की सजा, लगाया गया 25 हजार का जुर्माना 

अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने सुनाई सजा

By : Ark Sahuliyar
प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी प्रेमी राजू उरांव को आजीवन कारावास की सजा, लगाया गया 25 हजार का जुर्माना 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी प्रेमी राजू उरांव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है. साथ ही 25 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर 6 माह का अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने सजा सुनाई. हत्या का मामला 19 सितंबर 2022 के दिन चान्हो थाना क्षेत्र का है. चलियो खक्सीटोली निवासी मृतिका खुशबू एक साल से चलियो के ही शहनाई टोली निवासी राजू उरांव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी. खुशबू आरोपी राजू के घर में रहती थी. करमा पर्व से पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था. जिसको लेकर खुशबू अपने पिता घर में आकर रह रही थी.

19 सितंबर 2022 को सुबह 9 बजे राजू अपने दोस्त सोनू उरांव के साथ खुशबू को लेने पहुंचा था. राजू को शक था कि उनकी प्रेमिका खुशबू किसी दूसरे युवक से बातचीत करने लगी है. आरोपी प्रेमी राजू ने खुशबू को घर के आंगन में बुलाया और साथ चलने को कहा. लेकिन खुशबू साथ चलने से साफ इनकार कर दिया. यह सुनते ही प्रेमी राजू गुस्से में आकर कमर से पिस्टल निकला और खुशबू के सीने में गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजू और सोनू उरांव दोनों फरार हो गए और जंगल में छिप गए. पुलिस ने शाम के वक्त दोनों को जंगल से धर दबोचा और जेल भेज दिया था.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य