रक्षाबंधन

सीसीएल जीएम रंजय सिन्हा को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने शिव रक्षासूत्र बांधा, दीर्घायु व सुखमय में शांतिमय जीवन की मंगल कामना

अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में 23 से 26 अक्टूबर तक नवदशक उत्सव व वैश्विक उत्सव में चलने का निमंत्रण दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सीसीएल जीएम रंजय सिन्हा को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने शिव रक्षासूत्र बांधा, दीर्घायु व सुखमय में शांतिमय जीवन की मंगल कामना

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

पतरातु/डेस्क:  पीटीपीएस , रोड़ नंबर-08,पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा बुधवार को सीसीएल बरका सायल जीएम  रंजय सिन्हा को ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने परमात्मा शिव का रक्षा सूत्र बांध कर लंबी आयु एवं सुखमय में शांतिमय  जीवन की मंगल कामना की. पतरातू वा भुरकुंडा के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया बन्धुओं को भी सम्मानित कर ब्रह्माकुमारी रोशनी ने रक्षासूत्र बांध मंगल कामना की. पतरातू सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने कहा की पवित्र मास में अपने मन की बुराई काम क्रोध लोभ मोह अहंकार को भोलेनाथ बाबा पर चढ़ाने का दृढ़ संकल्प करना चाहिए. इस पवित्र मास में बाबा का विशेष मदद अवश्य मिलता है और हम सहज ही बुराइयों से मुक्त हो जाते हैं.

आगे उन्होंने कहा की रक्षाबंधन भाई बहनों का पवित्र त्यौहार है यह त्यौहार संपूर्ण पवित्र रहने का संदेश देता है.मन वचन कर्म से यदि हम पवित्र बनते हैं तो परमात्मा शिव की असीम कृपा पवित्र आत्माओं पर होता है.इस रक्षाबंधन पर्व पर हर एक भाइयों को एवं बहनों को भी मन वचन कर्म से पवित्रता की प्रतिज्ञा करनी चाहिए, इससे परमात्मा का वरदान स्वत: ही मिल जाता है और जीवन आनंदमय बन जाता है. राजयोग मेडिटेशन ट्रेनर बीके रामदेव ने जीएम रंजय सिन्हा को ईश्वरीय पट्टा वा पगड़ी एवं ईश्वरीय सौगात देकर उन्हें सम्मानित किया एवं अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय में आगामी कार्यक्रम 23 से 26 अक्टूबर 2026को  नवदशक उत्सव एवं वैश्विक उत्सव में चलने का निमंत्रण दिया.जीएम ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार भी किये एवं कार्यक्रम में जाने का इच्छा जाहिर किया और पतरातू सेवाकेंद्र आकर राजयोग मेडिटेशन सीखने का संकल्प किया .साथ में ब्रह्माकुमारी रीना भी उपस्थित थी.

यह भी पढ़ें: घाघरा पुलिस जवानों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, एकल अभियान विद्यालय घाघरा व आदर की आचार्य बहनों ने बांधी राखी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य