किरण कुसुम खलखो

रिश्वतकांड: तत्कालीन पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित 

रिश्वतकांड मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है.

By : Ark Sahuliyar
रिश्वतकांड: तत्कालीन पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रिश्वतकांड मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. विजिलेंस की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. मामले में 11 सितंबर को कोर्ट अपना फैसला सुनायेगी. दूसरी बार याचिका दाखिल कर आरोपी ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. किरण कुसुम खलखो गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड के चट्टी सेरका की पंचायत सचिव थी. परमेश्वर सिंह को ग्रामसभा की ओर से एक कुआं का मरम्मत कार्य का काम मिला था. कुआं मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बकाया पैसे की भुगतान के लिए परमेश्वर सिंह ने आवेदन किया था. लेकिन पंचायत सचिव ने बिल पास करने के एवज में 8000  रुपए रिश्वत की मांग की थी. जिसको लेकर ACB से शिकायत की गई थी. ACB ने 12 मार्च को जाल बिछाकर पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. तब से वह जेल में बंद है. वहीं, मामले में आरोपी पर आरोप गठित हो चुका है. 19 सितंबर से मामले में गवाही होगी. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें- बोकारो के डीपीआरओ एवं APRO को CID ने किया तलब, रांची में पूछताछ के लिए बुलाया गया 

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.