अपराध

गांडेय के पंचनटांड में दिनदहाड़े डकैती, महिला को बंधक बनाकर जेवरात व नकदी ले गए अपराधी

दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने एतवारी मंडल के घर में घुसकर उनकी पत्नी को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय के पंचनटांड में दिनदहाड़े डकैती, महिला को बंधक बनाकर जेवरात व नकदी ले गए अपराधी

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय अंचल स्थित अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचनटांड गांव में दिनदहाड़े डकैती की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने एतवारी मंडल के घर में घुसकर उनकी पत्नी को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की.

घटना के दौरान अपराधी घर से सोने के दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल और करीब पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

घटना की सूचना मिलते ही अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में चोरी के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार, सोने के जेवरात बरामद

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.