अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित 24 प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नामकुम स्थित एनएचएम कार्यालय से निकलकर वाहन अपने गंतव्य जिलों की ओर प्रस्थान

By : Ark Sahuliyar
अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित 24 प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने मंगलवार को स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित 24 प्रशिक्षण सह प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. नामकुम स्थित एनएचएम कार्यालय से निकलकर ये वाहन अपने-अपने गंतव्य जिलों की ओर प्रस्थान कर गए. प्रचार वाहन के माध्यम से राज्य के सुदूर गांवों तक आम जनों को स्वास्थ्य योजनाओं से अवगत कराया जाएगा. इस अवसर पर अभियान निदेशक ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की नई पहल है. जिसके द्वारा हम एक साथ इन प्रचार वाहन के माध्यम से सभी 24 जिलों में स्वास्थ्य कार्यकताओं एवं आम जनता को जानकारी पहुँचाने में सफल होंगे. यह गाड़ी प्रत्येक दिन अपने-अपने जिले के 4 प्रखण्ड में प्रशिक्षण में भाग लेगी जो गाड़ी के ब्रांडिंग से संबंधित होगी. कुल 48 दिनों में 192 प्रशिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित की जायेगी. इस प्रशिक्षण में सहिया, सी०एच०ओ० और ए०एन०एम० भाग लेंगे. कुल 3900 लोगों को स्वास्थ्य के 24 विषयों पर प्रशिक्षित किया जायेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड की एक नई पहल है.

प्रचार वाहन में मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, किशोर स्वास्थ्य, यक्ष्मा नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, मलेरिया, रक्त विकार, डायलिसिस, तंबाकू नियंत्रण, रेबीज नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग, पीसीपीएनडीटी, आईडीएसपी, सीपीएचसी-आम, पोषण, नियमित प्रतिरक्षण, अंधापन नियंत्रण, बहरापन नियंत्रण, आयुष, सर्पदंश प्रबंधन, एनपीसीडीसीएस से संबंधित प्रशिक्षण सामग्री से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध करायी गई है.

सभी वाहन का 24 अलग-अलग विषयों पर ब्रांडिंग किया गया है. सभी गाड़ी जी०पी०एस० से लैस हैं. सभी गाड़ियों द्वारा माइकिंग के माध्यम से गाँव-गाँव में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी. गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा पहली बार नवाचार के रुप में प्रशिक्षण सह प्रचार वाहन 24 जिलों में चलायी जा रही है. एक गाड़ी एक जिला में 2 दिन रहेगी और प्रतिदिन 4 प्रशिक्षण में भाग लेगी. गाड़ी 2 दिनों के बाद एक जिला से दूसरे जिला में अपने रुट प्लान के अनुसार प्रचार कार्यों एवं प्रशिक्षण में भाग लेगी. इन प्रचार वाहनों का उपयोग गाँव-गाँव में माइकिंग करने, विभिन्न विषयों के कैम्प में भाग लेने, प्रशिक्षण आयोजित कराने एवं प्रचार सामग्रियों के वितरण किया जायेगा. साथ ही आवश्यकतानुसार गम्भीर मरीजों को रेफरल अस्पतालों में पहुँचाने में भी उपयोग किया जायेगा.

ये भी पढ़ें- मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य