रक्षाबंधन

सीआईएसएफ जवानों को कार्मल स्कूल की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने बांधी राखी

महिला शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता का संदेश दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सीआईएसएफ जवानों को कार्मल स्कूल की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने बांधी राखी

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत.

बोकारो थर्मलबेरमो/डेस्क:  रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल हिंदी माध्यम विद्यालय में रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया. विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने सीआईएसएफ बोकारो थर्मल यूनिट के जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता का संदेश दिया. देश की सुरक्षा में तैनात जवान जब अपने परिवार और बहनों से दूर रहते हैं, ऐसे में राखी के इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षिकाओं का स्नेह उनके लिए भावनात्मक संबल बन गया. इस अवसर पर सीआईएसएफ बोकारो थर्मल यूनिट  के सहायक कमांडेंट  अरुण कुमार गिरी, विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस , सीआईएसएफ अधिकारी ए.के. शर्मा,  प्रशांत कुमार प्रसून , अनुज सिंह, कारण कुमार सहित बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवान उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: हरिहर धाम की बदहाल सड़क की होगी मरम्मत, समझौते के बाद टला सड़क जाम

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.