जमीन के नाम पर ठगी

JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे के साथ जमीन मामले में कथित धोखाधड़ी, हिंदपीढ़ी थाने में मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहबाज शेख नामक एक आरोपी को किया गिरफ्तार

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे के साथ जमीन मामले में कथित धोखाधड़ी, हिंदपीढ़ी थाने में मामला दर्ज

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ चौधरी के बेटे से ठगी मामला सामने आया है. अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में रांची के हिंदपीढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में शहनवाज शेख को हिंदपीढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

अभिषेक चौधरी ने शिकायत में करीब 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. इस मामले में हिंदपीढ़ी निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. नामजद आरोपियों में शहनवाज शेख, अफताब शेख, सफदर शेख, तबस्सुम इसरार और शबनम शेख हैं. 

मामला 736 डिसमिल जमीन के सौदे से जुड़ा है. खलारी और चान्हो अंचल के केदल व रामदगा गांव की करीब 736 डिसमिल जमीन के सौदे को लेकर हिंदपीढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

यह भी पढ़ें: पांच साल की मेहनत लाई रंग, झारखंड के पारंपरिक मांदर को मिला जीआई टैग

संबंधित सामग्री

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

सिमडेगा के सत्यांश राज केशरी ने रचा इतिहास, स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बने चैंपियन

अंडर-13 बॉयज डबल्स में शानदार प्रदर्शन कर राज केशरी ने जीता खिताब<br/><br/>

क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर! रात से ही JSCA स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़, आज सुबह 9 बजे से मिलेंगे टिकट

लोगों में टिकट लेने की ऐसी जोश उमड़ी है कि है कई क्रिकेट प्रेमी कल रात से ही JSCA स्टेडियम पहुंच गए हैं. टिकट काउंटर के पास लोग कंबल लेकर रात से ही बैठ गए.

चैंपियन बेटी सलीमा को गले लगाकर छलक पड़ा पिता का गर्व, आँखों से बयां हुई वर्षों की तपस्या

चैंपियन बेटी सलीमा को गले लगाकर छलक पड़ा पिता का गर्व, आँखों से बयां हुई वर्षों की तपस्या

एशियन गेम्स में हॉकी का स्वर्ण जीतकर लौटी सिमडेगा की बेटी का पिता सुलक्षण टेटे ने किया भावुक स्वागत, बोले: बेटी ने कर दिया मेरा सपना पूरा.

जमशेदपुर: बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

जमशेदपुर: बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग का मुख्य आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

इधर शूटर अजीत मंडल और उसके दो साथियों के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की.