भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसनजोरी पंचायत के पंचनटांड गांव में बुधवार को घर में घुसकर महिला से हुई लूटपाट के मामले में अहिल्यापुर पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.
भुक्तभोगी महिला रीता देवी के फर्द बयान के आधार पर अहिल्यापुर थाना में कांड संख्या 36/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए कई लोगों से पूछताछ कर रही है.
बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे घर में अकेली रह रही रीता देवी के घर में छह युवक घुसे थे. आरोप है कि महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई और जेवरात व नकदी लेकर सभी फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, गांडेय पुलिस निरीक्षक कमलेश पासवान, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान सहित गांडेय और ताराटांड़ थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच की थी.
यह भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा को लेकर बरती गई शिथिलता के लिए परिवहन विभाग ने राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंधन समिति से मांगा स्पष्टीकरण