सागर कुमार/न्यूज11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क: भुरकुंडा में भारतीय मजदूर संघ संबंध सीसीएल कोलियारी कर्मचारी संघ बरका स्याल क्षेत्र भुरकुंडा परियोजना माइन बा बांसगढा और आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल प्रांगण में पीट मीटिंग/ गेट मीटिंग किया गया. जिसका अध्यक्षता नौशाद आलम और संचालन अनिल कुमार पासवान ने किया.
जेबीसीसीआई 12वां वेतन समझौता के गठन में हो रहे विलंब को लेकर जन जागरण किया गया. मीटिंग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के शीर्ष नेताओं द्वारा कोल इंडिया के सभी इकाइयों में 25 से 30 जून तक यह कार्यक्रम किया जाएगा और उसके बाद भी अगर प्रबंधन वेतन समझौता को लेकर उदासीन रवैया दिखती है, तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा.
मुख्य वक्ता - शिवशंकर सिंह, सुभाष चन्द्र ओझा, शांम्भु प्रसाद सिंह,जे॰ पी अग्रवाल, कन्हैया सिंह यादव ,हरिनाथ महतो, लक्ष्मी प्रसाद ने बातों को रखा. इस अवसर पर सभी मजदूरों ने एक स्वर में जम कर के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और वेतन समझौता 12 के गठन जल्द से जल्द करने की मांग की मजदूरों ने कहा उनके हक और समझोतों में हो रही देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ललन प्रसाद, सुख चैन सिंह ,सुरेंद्र तिवारी ,दिनकर कुमार सिंह ,विनोद साहु, उपेंद्र सिंह ,शिव कुमार, अरविंद कुमार, जगमोहन बेदीया, सतनारायण गुप्ता ,केडी शरण,फारूक रजा,निर्मल महतो,मानती कुमारी,जामवन्ती देवी,पूजा कुमारी,बेबी देवी,बिना कुमारी, नीलम देवी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और JPC जांच की मांग