मासिक क्राइम मीटिंग

चाईबासा एसपी अमित रेणु ने ली मासिक क्राइम मीटिंग, ग्रामीणों से सीधा संवाद पर जोर

नक्सल मुक्त क्षेत्र में पुलिस-जनता संपर्क मजबूत करने, अपराध पर लगाम लगाने के निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चाईबासा एसपी अमित रेणु ने ली मासिक क्राइम मीटिंग, ग्रामीणों से सीधा संवाद पर जोर

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने बुधवार को समाहरणालय में जिले की मासिक क्राइम मीटिंग ली. बैठक में कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों और अपराध नियंत्रण को लेकर गहन समीक्षा की गई.

ग्रामीणों से सीधा जुड़ाव जरूरी

एसपी ने कहा कि जिले के नक्सल मुक्त हो जाने के बाद अब पुलिस की पहली प्राथमिकता ग्रामीण इलाकों से सीधा संपर्क बनाना है. ताकि गांव के लोग किसी भी समस्या के लिए सीधे पुलिस तक पहुंच सकें. किसी भी अपराध गतिविधि को रोकना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है.उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बढ़ाई जाएगी. गांव से आने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा. अगर किसी गांव में विकास कार्य अधूरे हैं या कोई जरूरत है, तो ग्रामीणों की मांग पर संबंधित विभाग से समन्वय कर काम पूरा कराया जाएगा.

थानावार समीक्षा और सख्त निर्देश

बैठक में हर थाने के लंबित मामलों का एक-एक कर रिव्यू किया गया. एसपी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया. उन्होंने फरार अभियुक्तों, वारंट निष्पादन, अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान तथा संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने पर भी चर्चा की.एसपी ने सभी थानेदारों से केसों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति और कार्रवाई की रिपोर्ट ली. उन्होंने कहा कि लगातार गश्त हो और किसी भी आपराधिक घटना की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

जनता का भरोसा मजबूत करना लक्ष्य

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान करें. हाल में घटी घटनाओं की भी समीक्षा कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई और निगरानी बढ़ाने को कहा.बैठक का उद्देश्य बेहतर पुलिसिंग, अपराध पर नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है. बैठक में चक्रधरपुर, मनोहरपुर, चाईबासा, जगन्नाथपुर, किरीबुरू सीडीपीओ, जिले के सभी थाना प्रभारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस अधीक्षक की जिला स्तरीय अपराध समीक्षा गोष्ठी, थानों में रोजाना जनता दरबार लगाने समेत जारी किए कई निर्देश

संबंधित सामग्री

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

सांसद पप्पू यादव ने विजय कुमार चौधरी से मांगा इस्तीफा, कहा- बाढ़, टेंडर के नाम पर...

नेपाल में हो रही बारिश के बाद बिहार के सात से आठ जिले बाढ से प्रभावित हैं।

सरायकेला: जिला माइनिंग टास्क फोर्स को साफ निर्देश, नहीं होगी अवैध बालू खनन व परिवहन

सरायकेला: जिला माइनिंग टास्क फोर्स को साफ निर्देश, नहीं होगी अवैध बालू खनन व परिवहन

जिला माइनिंग टास्क फोर्स को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध बालू खनन और परिवहन की गतिविधियों को नहीं होने दिया जाए.

रांची: हिनू में मैनपावर एजेंसी के दफ्तर में लगी भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक

रांची: हिनू में मैनपावर एजेंसी के दफ्तर में लगी भीषण आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक

आसमान में धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने एजेंसी के प्रोपराइटर को इसकी जानकारी दी. 

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

IND vs WI T20: कुछ ही घंटों में ऑनलाइन टिकट हुआ SOLD OUT, स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लाइन

IND vs WI T20: कुछ ही घंटों में ऑनलाइन टिकट हुआ SOLD OUT, स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए लंबी लाइन

टिकट 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के टिकट काउंटर से मिलेगी.  एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकता है.