रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम के खनन कारोबारी रुंगटा परिवार ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. रुंगटा माइंस के नंदलाल रुंगटा और मुकुंद रुंगटा ने पहली बार फॉर्च्यून इंडिया के देश के टॉप-100 अमीरों की सूची में जगह बनाई है.
फॉर्च्यून इंडिया की 2026 की सूची के अनुसार दोनों की कुल संपत्ति करीब 40 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसके साथ उन्हें 67वां स्थान मिला है. खनन उद्योग में दशकों से सक्रिय रुंगटा परिवार का शीर्ष क्लब में पहुंचना पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है.
चाईबासा देश का प्रमुख लौह अयस्क समृद्ध क्षेत्र है और यहां से शुरू होकर राष्ट्रीय पहचान तक का यह सफर स्थानीय औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है. इस सूची में मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी शीर्ष पर हैं. दिग्गजों के बीच रुंगटा बंधुओं की मौजूदगी ने चाईबासा के खनन कारोबार को नई राष्ट्रीय पहचान दिलाई है.
यह भी पढ़ें: सरकारी गोदाम की सील तोड़कर चावल बदलने का प्रयास, राशन दुकानदारों और बिचौलियों समेत 3 पर FIR दर्ज