कैंडल मार्च

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में बीते दिनों घरों और दुकानों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खिलाफ सोमवार देर शाम व्यापारियों ने बड़ा प्रदर्शन किया। व्यापारी संघ के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया जो पवन चौक से शुरू होकर चक्रधरपुर थाना तक पहुंचा।

व्यापारियों ने जताया आक्रोश

हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर जुटे व्यापारियों ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही चोरियों की वजह से व्यापारी और आम लोग अपने घर-प्रतिष्ठान की सुरक्षा को लेकर सहमे हुए हैं। चोरों के हौसले बढ़ने से व्यापारियों में डर और गुस्सा दोनों है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरी की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए और गश्त बढ़ाई जाए।

मंगलवार को चक्रधरपुर बंद का ऐलान

व्यापारी संघ ने बैठक में फैसला लिया कि चोरी की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को शहर के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। व्यापारियों ने हाल ही में रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई बड़ी चोरी का मुद्दा भी उठाया और पुलिस से चोरी गए सामान को जल्द बरामद करने की मांग की। उनका कहना था कि जब तक चोरियां नहीं रुकतीं और सामान वापस नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

कौन-कौन रहे शामिल
  
कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में *व्यापारी और व्यवसायी शामिल हुए। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, व्यापारी संघ के गोपाल खिरवाल, नारायण अग्रवाल, सज्जन भगेरिया, सचिन केडिया, अवध खिरवाल, आशीष पाड़िया, सतीश भगेरिया, अजय शर्मा, कमल अग्रवाल, विक्की पाड़िया, रितेश पाड़िया, महेश मोदी, मनोज खिरवाल, नरेश कड़िया, माधव झुनझुनवाला, गुलशन चुक, पमपम केजरीवाल, संतोष अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे।

भाजपा ने बंद को दिया समर्थन

भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक और *पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने मंगलवार के बंद का पूरा समर्थन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स की चोरी ने पूरे व्यापारी वर्ग को झकझोर दिया है। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शहर में पुलिस पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए।

यह भी पढ़ें: विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य