न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल अग्रसेन भवन में परिचय सम्मेलन आयोजित किया. कार्यक्रम में चैंबर के एफिलिडेड बॉडी के सदस्य, व्यवसायिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. सम्मेलन में बड़ी संख्या में व्यवसायी एवं चैंबर से जुड़े सदस्य मौजूद रहे. पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी ने टीम तुलसी पटेल के सदस्यों का परिचय कराया.
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी ने कहा कि चैंबर में ऐसे लोगों को चुनकर भेजना चाहिए, जो संगठन को समय दे सकें. सरकार चैंबर से सलाह लेती है, इसलिए अच्छे और जानकार लोगों का चयन जरूरी है. उन्होंने कहा कि टीम तुलसी पटेल में जोश भी है और होश भी है.
पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि चैंबर चुनाव हर साल होते हैं और सभी अध्यक्ष व्यापार एवं उद्योग हित में काम करते हैं. व्यापार रहेगा तो समस्याएं भी रहेंगी, इसलिए मिलकर समस्याओं का समाधान करना होगा.
पूर्व अध्यक्ष अर्जुन जालान ने कहा कि चैंबर नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उद्योग के विकास के साथ व्यापार को बचाने पर भी ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि कई बार सरकार और अधिकारी बिना हितधारकों से सलाह लिए नोटिस जारी कर देते हैं, जिसका विरोध किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि तुलसी पटेल ने हमेशा व्यापारियों के हित में काम किया है और उनकी टीम को समर्थन मिलना चाहिए.
पूर्व अध्यक्ष रंजीत टिबड़ेवाल ने कहा कि व्यापारियों के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिनिधियों का चयन होना चाहिए. आने वाला समय व्यापार के लिए चुनौतीपूर्ण होगा और इसके लिए संघर्ष करना पड़ेगा. उन्होंने टीम तुलसी पटेल को मजबूत टीम बताते हुए समर्थन की अपील की. कार्यक्रम का संचालन चैंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा ने किया.
सम्मेलन में पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया, दीपक मारू, धीरज तनेजा, परेश गट्टानी, मनोज चौधरी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के अध्यक्ष बसंत मित्तल, रामजी भाई पटेल, सज्जन पाड़िया, निर्मल बुधिया, विनोद बेगानी, विमल देसानी, अमरचंद बेगानी, नारायण माहेश्वरी, अशोक पुरोहित, जयदेव ध्रुव, छगन लाल पटेल, कमल अग्रवाल, प्रिंस आजमानी, रोहित सरावगी और विशाल पाड़िया सहित अन्य मौजूद रहे. पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, हेमंत सिंह, गगनदीप सिंह सेठी, संजय महुरी, मदन प्रसाद, राकेश मुरारका, अभिषेक केडिया, चंद्रकांत रायपत , बिंदुल वर्मा, परमजीत सिंह टिंकू, राहुल मारू समेत अन्य सदस्यों की भी मौजूदगी रही.
यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के इस्तेमाल को लेकर हुई बैठक, डीपीआर तैयार करने का निर्देश