न्यूज11 भारत
चान्हो/डेस्क: मुरतो पंचायत के कुल्लू ग्राम में बीती रात कुल्लू ग्राम में जंगली हाथी के उत्पात से भारी नुकसान हुआ. इस घटना में नेहरू पासवान (पिता झूमन पासवान) का दो कमरों का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं पप्पू उरांव (पिता दिलीप उरांव) के घर में भी हाथी द्वारा तोड़-फोड़ कर भारी नुकसान किया गया. घटना की सूचना पर शालिक राम पाण्डेय, मंडल भाजपा अध्यक्ष चान्हो मौके पर पहुँचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर प्रशासन से शीघ्र मुआवज़ा एवं सहायता की मांग की. मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नवल किशोर पौराणिक, सुखुवा साहू, प्रकाश साहू, मोहन राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने मस्जिद निर्माण कार्य का किया निरीक्षण