के. रवि कुमार चतरा में

चतरा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- 'नोटिस का मतलब लिस्ट से नाम कटना नहीं'

निरीक्षण के बाद चतरा परिसदन भवन में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद व अन्य अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- 'नोटिस का मतलब लिस्ट से नाम कटना नहीं'

कुमार चंदन/न्यूज11  भारत

चतरा/डेस्क: Anchor: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने बुधवार को चतरा जिले का दौरा किया. यहां उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र-6 के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर पंचायत स्तर पर चल रहे विशेष कैंपों का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं की शंकाओं का समाधान किया और अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता के साथ कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की सराढू और पोकला पंचायत, तथा चतरा विधानसभा क्षेत्र की सिकिद पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया. बूथ भ्रमण के दौरान कुछ मतदाताओं ने नोटिस मिलने को लेकर चिंता जाहिर की. इस पर के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलने का अर्थ मतदाता सूची से नाम कटना बिल्कुल नहीं है. यह केवल किसी त्रुटि या आपत्ति के निराकरण की प्रक्रिया का हिस्सा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिना उचित प्रक्रिया और सत्यापन के किसी भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा. 

निरीक्षण के बाद चतरा परिसदन भवन में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद और अन्य अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक हुई. बैठक में 10 अक्टूबर तक प्रपत्र-6 के डिजिटाइजेशन कार्य को पूर्ण करने और उसी दिन सभी ERO/AERO कार्यालयों में हेल्प डेस्क कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा, 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक एक स्पेशल आउटरीच प्रोग्राम चलाया जाएगा. इसके तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, 50 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों, ट्रांसजेंडरों और अनाथालयों में घर-घर जाकर संपर्क सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे.

यह भी पढ़ें: वन्यप्राणी सप्ताह पर दलमा में विधायक सविता महतो ने रजनी व बादल हाथियों का केक काटकर मनाया जन्मदिन

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन के निधन के कारण RJD का मशाल जुलूस एवं प्रखंड स्तरीय सभी कार्यकम अगले आदेश तक स्थगित

रूपी सोरेन के निधन के कारण RJD का मशाल जुलूस एवं प्रखंड स्तरीय सभी कार्यकम अगले आदेश तक स्थगित

सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के आकस्मिक निधन के कारण राजद का मशाल जुलूस एवं जिलों के प्रखंड स्तरीय सभी कार्यकम अगले आदेश तक स्थगित किया गया है.

हॉस्टल/लॉज संचालन में नियमों की अनदेखी पर रांची नगर निगम सख्त, तीन संस्थानों को नोटिस

हॉस्टल/लॉज संचालन में नियमों की अनदेखी पर रांची नगर निगम सख्त, तीन संस्थानों को नोटिस

रांची नगर निगम क्षेत्र में हॉस्टल एवं लॉज के संचालन को लेकर नगर निगम द्वारा नियमों के अनुपालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है.

रूपी सोरेन के निधन पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने जताया गहरा शोक

रूपी सोरेन के निधन पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने जताया गहरा शोक

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया

गयाजी में ही है दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर जहां होता है जीते जी अपना ही पिंडदान!

गयाजी में ही है दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर जहां होता है जीते जी अपना ही पिंडदान!

जीवित अवस्था में अपना पिंडदान करने की हजारों वर्ष पुरानी परम्परा है

हैदरनगर में रतनबिगहा मोड़ के समीप सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत बाइक चालक घायल

हैदरनगर में रतनबिगहा मोड़ के समीप सड़क हादसा, दो महिलाओं समेत बाइक चालक घायल

पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है