न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरियां–हैदरनगर मुख्य पथ पर रतनबिगहा मोड़ के समीप बुधवार देर शाम सड़क हादसे में दो महिलाएं समेत बाइक चालक घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, बंसीपुर निवासी ममता देवी और राधिका देवी शौच के लिए सड़क किनारे पैदल जा रही थीं. इसी दौरान विराट ईंट भट्ठा के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे में ममता देवी और राधिका देवी घायल हो गईं, जबकि बाइक चालक भी सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक चालक की पहचान मोहम्मदगंज के कादल गांव निवासी 30 वर्षीय राजू रजवार के रूप मे हुई है. घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना के एएसआई आजम खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
कठौढा मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, दो घायल
पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला–नबीनगर मुख्य पथ पर कठौढा मोड़ के समीप बुधवार देर शाम को दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई. हादसे में फातमाचक गांव निवासी 21 वर्षीय गुलाम सरवर और कठौढा गांव निवासी 15 वर्षीय शाहनवाज आलम घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया. इलाज के बाद एक घायल को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: चतरा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- 'नोटिस का मतलब लिस्ट से नाम कटना नहीं'