जनता दरबार

चतरा सांसद कालीचरण ने लगाया जनता दरबार, लोग लेकर पहुंचे फरियाद, सासंद ने अधिकारियों को कार्रवाई का दिया निर्देश

जनसमस्याओं को लेकर सांसद ने दिखाई तत्परता, केचकी ट्रेन ठहराव और अंडरपास पर भी जल्द पहल का भरोसा <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा सांसद कालीचरण ने लगाया जनता दरबार, लोग लेकर पहुंचे फरियाद, सासंद ने अधिकारियों को कार्रवाई का दिया निर्देश

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाये जा रहे ‘25 साल जनसेवा से राष्ट्र सेवा’ सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने इसका उद्घाटन किया. जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर सांसद को आवेदन सौंपे. सांसद ने कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.सरस्वती शिशु मंदिर की जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने से संबंधित आवेदन पर सांसद ने तत्काल अंचलाधिकारी लवकेश सिंह को मामले का संज्ञान लेने को कहा. जाति एवं स्थानीय प्रमाण पत्र से जुड़े आवेदन भी ग्रामीणों ने सौंपे. वहीं बरवाडीह बस स्टैंड में दुकान जलने के मामले में उमेश प्रसाद ने आवेदन देकर अपनी समस्या रखी. मस्जिद मुहल्ला में छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार को हटाने की मांग भी ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष रखी.जनता दरबार के दौरान सांसद ने अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं को सीधे उनके पास पहुंचा सकती है. उन्होंने कहा कि “मैं जनता का सेवक हूं और जनता से सीधे जुड़कर उसके कार्यों को कराने का प्रयास करता हूं.”

बरवाडीह बाजार में स्ट्रीट लाइट की समस्या पर सांसद ने कहा कि डीएमएफटी मद की राशि फिलहाल पुल-पुलिया, तालाब और आंगनबाड़ी समेत विभिन्न विकास कार्यों में खर्च हो रही है. सांसद निधि से भी सीधे स्ट्रीट लाइट लगाने की व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि अन्य माध्यम से एक माह के अंदर बाजार में स्मार्ट लाइट लगाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा.सांसद ने केचकी स्टेशन पर सासाराम-रांची ट्रेन के ठहराव को लेकर भी जल्द पहल करने की बात कही. साथ ही मंगरा और केचकी अंडरपास की समस्या के समाधान के लिए भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया.कार्यक्रम में मनिका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रमुख सुशीला देवी, बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई सिंह, दीपक तिवारी, ईश्वरी सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुपाली देवी, विनय चंदेल, श्यामली शर्मा, विष्णु राम, नंदलाल प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पटना का वह पुराना 'वन देवी मंदिर', अंधेरा होने का बाद यहां कोई नहीं आता, सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' इसी से है प्रेरित

संबंधित सामग्री

अर्जुन मुंडा ने कोनबीर में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, सांगठनिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

अर्जुन मुंडा ने कोनबीर में भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, सांगठनिक गतिविधियों पर हुई चर्चा

इस मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं और संगठन की वर्तमान गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की

डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले - डॉ. इरफान अंसारी

डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले - डॉ. इरफान अंसारी

दुनिया जिस गति से हाईटेक टेक्नोलॉजी अपना रही है, झारखंड भी उसी गति से आगे बढ़ेगा” — स्वास्थ्य मंत्री

अहिल्यापुर में दलित ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट, पीड़ित ने एसपी व पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

अहिल्यापुर में दलित ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट, पीड़ित ने एसपी व पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित के दाहिने पैर व पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया.

वन विभाग की टीम ने भरनो से अवैध लकड़ी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया, चालक फरार

वन विभाग की टीम ने भरनो से अवैध लकड़ी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया, चालक फरार

ट्रैक्टर में लदे थे गम्हार के 10 और सखुआ के छह बोटे, जब्त ट्रैक्टर को सिसई वन परिसर में रखा गया