अवैध कोयला

धमधमिया जंगल में CISF का बड़ा ऑपरेशन, 20 टन अवैध कोयला बरामद, कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में चला सर्च अभियान

80 किलो विद्युत तार व सबमर्सिबल पंप मिला; अवैध खनन के कई जुगाड़ ध्वस्त

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
धमधमिया जंगल में CISF का बड़ा ऑपरेशन, 20 टन अवैध कोयला बरामद, कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में चला सर्च अभियान

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी. सीसीएल एनके एवं पिपरवार क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ सीआईएसएफ की कार्रवाई लगातार जारी है. गुरुवार को धमधमिया जंगल स्थित सीसीएल के लीज होल्ड क्षेत्र में सीआईएसएफ की रेड टीम ने व्यापक सर्च एवं कॉम्बिंग अभियान चलाकर अवैध खनन गतिविधियों का पता लगाया. अभियान का नेतृत्व सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार ने स्वयं किया.

अभियान के दौरान कमांडेंट ने जंगल में संचालित रहे अवैध खनन स्थलों का निरीक्षण किया. सर्चिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अवैध तरीके से खनन कर छिपाकर रखा गया करीब 20 टन कोयला बरामद किया गया. इसके साथ ही अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे करीब 80 किलो विद्युत तार और एक इलेक्ट्रिक सबमर्सिबल पंप भी टीम के हाथ लगे. मौके पर मिले अवैध खनन के कई जुगाड़ एवं अन्य उपकरणों को ध्वस्त कर दिया गया.

अवैध बिजली कनेक्शन भी काटा

सर्च अभियान के दौरान अवैध खनन स्थल तक किए गए विद्युत कनेक्शन का भी पता चला. सीआईएसएफ टीम ने सीसीएल के विद्युत कर्मियों की मदद से मौके पर ही कनेक्शन काट दिया. कार्रवाई के दौरान सीसीएल के तीन इलेक्ट्रिशियन टीम के साथ मौजूद रहे और विद्युत कनेक्शन हटाने में सहयोग किया.

बरामद करीब 20 टन कोयले को अवैध खनन स्थल से हटाकर सुरक्षित सीसीएल कोयला डंप में रखवाने को लेकर सीसीएल प्रबंधन से लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए समन्वय किया गया. सीआईएसएफ की ओर से बरामद कोयले को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.

ड्रोन से भी निगरानी, आगे भी जारी रहेगा अभियान

कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि सीसीएल के लीज होल्ड क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला चोरी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कोयला क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ दिन-रात निगरानी की जा रही है. ड्रोन के माध्यम से भी संदिग्ध गतिविधियों और अवैध खनन स्थलों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

उन्होंने कहा कि सीमित लॉजिस्टिक संसाधनों के बावजूद सीआईएसएफ सीसीएल के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, कोयला क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा के साथ अवैध खनन एवं कोयला चोरी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

कमांडेंट ने बताया कि बरामद कोयले के संबंध में एमएमडीआर एक्ट, 1957 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. कोयले को सीसीएल प्रबंधन के सुपुर्द करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है. उन्होंने कहा कि नियमित सर्च, कॉम्बिंग, गश्त, ड्रोन निगरानी और छापेमारी के माध्यम से अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

अभियान में सहायक कमांडेंट मनोहर बरवाहा, निरीक्षक एल.एस. मिंज, निरीक्षक पंकज झा सहित सीआईएसएफ की रेड एवं सर्च टीम के जवान शामिल रहे. कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई.

यह भी पढ़ें: डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले - डॉ. इरफान अंसारी

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत प्रशासन, कर्मी और शहरवासी

गांधी चौक से जेपी चौक तक चला सफाई अभियान, दुकानदारों और आम लोगों को किया जागरूक<br/>

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

कांडी बाजार में थाना प्रभारी ने 4 टोटो व 3 टेंपो पर की कार्रवाई, जाम से राहत दिलाने का चला सघन अभियान

गढ़वा पुलिस के अभियान और एक साथ सात वाहनों पर कार्रवाई से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

गढ़वा डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिंद

गढ़वा डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिंद

उपायुक्त के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत नए समाहरणालय परिसर में पौधरोपण

पाकुड़ डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिं

पाकुड़ डीसी ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, छात्रों की उपस्थिति, खाद्यान्न उपलब्धता और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े बिं

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक <br/>

4 करोड़ 67 लाख की लागत से कपाली नप क्षेत्र में 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास

4 करोड़ 67 लाख की लागत से कपाली नप क्षेत्र में 24 विकास योजनाओं का शिलान्यास

विधायक सविता महतो, नगर परिषद अध्यक्ष परवेज आलम एवं उपाध्यक्ष मो. शाबान ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया