संदेहास्पद मौत

चतरा: मां भद्रकाली मंदिर के कीर्तन मंडली के पुजारी की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकता मिला शव

हृदयविदारक घटना से मंदिर के पुजारियों, भक्तों और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और धर्म प्रेमियों में भारी शोक की लहर है.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा: मां भद्रकाली मंदिर के कीर्तन मंडली के पुजारी की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटकता मिला शव

कुमार चंदन/न्यूज11  भारत

चतरा/डेस्क: चतरा जिले के सुप्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां कीर्तन मंडली के युवा पुजारी स्वामी श्रीनिवास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके आश्रम के कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला है. इस हृदयविदारक घटना से मंदिर के पुजारियों, भक्तों और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और धर्म प्रेमियों में भारी शोक की लहर है.

घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, अंचलाधिकारी (CO) सविता सिंह और डॉ. मृत्युंजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर तुरंत इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां जांच के बाद डॉ. अशोक कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहन तफ्तीश में जुट गई है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिनके कल सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है.करीब 30 वर्षीय मृतक पुजारी का मूल नाम अमन द्विवेदी उर्फ श्रीनिवास था और वे बलिया के रहने वाले थे. वे एक प्रकांड विद्वान और धर्म प्रेमी थे. वर्ष 2022 से वे भद्रकाली मंदिर की कीर्तन मंडली में अपनी सेवाएं दे रहे थे. इससे पहले वे श्री बालाजी मंदिर के भी पुजारी रह चुके थे. उनके द्वारा किए जाने वाले पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों की श्रद्धालु खूब सराहना करते थे और उन्होंने कई भक्तों को दीक्षा भी दिलाई थी.स्वामी श्रीनिवास की अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है.

कीर्तन मंडली के अध्यक्ष शिवसेवक प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष हरिचंद्र प्रसाद सिंह, सचिव श्याम प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह और पूर्व प्रमुख ऋषिबाला समेत कई गणमान्य लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और रहस्य छिपा है.

यह भी पढ़ें: काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर

संबंधित सामग्री

क्या आप जानते हैं कौओं को खिलाने से लेकर चीटियों को भोजन कराने समेत पितृपक्ष की अनेक मान्यताएं हैं प्रचलित?, यहां जानें

क्या आप जानते हैं कौओं को खिलाने से लेकर चीटियों को भोजन कराने समेत पितृपक्ष की अनेक मान्यताएं हैं प्रचलित?, यहां जानें

स्वप्न में पितरों को देखना शुभ है या अशुभ, इन्द्र के बेटे जयंत को क्यों मिला श्राद्ध का भोजन करने का श्राप?

RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में 11 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

टाटानगर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत RPF टीम टाटा और GRP टाटा को बड़ी सफलता मिली

हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला, पुलिस ने अस्पताल मे कराया भर्ती

हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति बेसुध अवस्था में मिला, पुलिस ने अस्पताल मे कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहां का रहने वाला है

मुख्य सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, वसूला जुर्माना

मुख्य सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, वसूला जुर्माना

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि मुख्य सड़क पर इस तरह वाहन खड़ा न खड़ा करें जिससे यातायात प्रभावित हो

काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर

काली कंबल वाले बाबा से आशीर्वाद लेकर लौट रही महिला और दो वर्षीय नाती बाइक हादसे में घायल, रेफर

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर अलियारपुर गांव के समीप उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई