झारखंड में आदिवासी अस्मिता, जल, जंगल, जमीन के व्यापारी हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: आदित्य साहू

असम की धरती पर हेमंत सोरेन का दोहरा चरित्र उजागर 

By : Ark Sahuliyar
झारखंड में आदिवासी अस्मिता, जल, जंगल, जमीन के व्यापारी हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा असम की एक जनसभा में दिए गए भाषण पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. आदित्य साहू ने कहा कि असम में आदिवासी हित, अधिकार की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में उसका 10% भी जमीन पर उतार देते तो राज्य का भला हो जाता. लेकिन इनकी कथनी और करनी में दोहरा चरित्र उजागर होता है. आदित्य साहू ने कहा कि पिछले साढ़े 6 वर्षों में राज्य में सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को बताना चाहिए कि उन्होंने राज्य के आदिवासियों केलिए क्या किया? जल, जंगल जमीन की लूट पर क्या किया. आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत पर हो रहे लगातार हमले को रोकने केलिए क्या किया. ?

आदित्य साहू ने कहा कि दो दिन पहले देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति महोदया जो झारखंड की नातिन हैं, जनजाति समाज  की बेटी हैं, का पश्चिम बंगाल की धरती पर अपमान हुआ लेकिन हेमंत सोरेन जी ने एक छोटी प्रतिक्रिया भी नहीं दी. कहां गया आदिवासी समाज के सम्मान का दर्द. मौन के पीछे आखिर कौन सी राजनीतिक मजबूरी रही. उन्होंने कहा कि रोज रोज आदिवासी बहन बेटियों की इज्जत झारखंड की धरती पर लूटी जा रही है, होनहार आदिवासियों की हत्याएं हो रही हैं लेकिन राज्य सरकार लाचार विवश बैठी है. एक एफआईआर तक सामान्य तरीके से दर्ज नहीं होते. राज्य में पिछले वर्ष  हूल दिवस पर सिदो कान्हो के वंशजों को पूजा करने से रोका गया.उसके पहले सिदो कान्हो के वंशज रामेश्वर मुर्मु की हत्या हुई . चाईबासा में 7 आदिवासियों  का सिर धड़ से अलग कर दिया गया. रूपा तिर्की की हत्या हुई,एक दरोगा बेटी को कुचलकर मार दिया गया.लेकिन हेमंत सरकार अपराधियों पर लगाम नहीं लगा सकी.

आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में आदिवासियों की जमीन को बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठिए कब्जा कर रहे और हेमंत सरकार घुसपैठियों का संरक्षण कर रही. राज्य के खनिज संसाधन,बालू,कोयला , पत्थर को राज्य सरकार दलाल बिचौलियों से लुटवाने में जुटी हुई है. कहा कि पेसा कानून के नाम पर हेमंत सरकार  ने एक्ट की मूल भावना को ही मिटा दिया. उसकी आत्मा ही मार दी.

आदित्य साहू ने कहा कि आज व्यापारी समाज को गाली देने वाले हेमंत सोरेन की पार्टी ने झारखंड की अस्मिता,आंदोलन का ही व्यापार कर दिया था. और सत्ता की भूख ऐसी है कि झारखंड आंदोलन को खरीदने,बोली लगाने वाले के साथ गलबहियां डालकर सत्ता सुख भोग रहे. यही है झामुमो की नैतिकता. जिस पार्टी ने आदिवासियों पर गोलियां चलाई ,लोगों को मरवाए वही पार्टी आज झारखंड की हितैषी हो गई और जिसने अलग राज्य का सपना साकार किया वह पार्टी इनकी नजरों में झारखंड विरोधी हो गई. कहा कि असम की जनता को दिग्भ्रमित करना बंद करें मुख्यमंत्री. जनता इनकी हकीकत जानती है.

ये भी पढ़ें- सुधा-बन्ना ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, कहा, जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी की नीति 

 

संबंधित सामग्री

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह रांची नहीं आ पाएंगे.

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुःख जताया है.

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

रूपी सोरेन का निधन: अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास में उमड़ी भीड़ - LIVE UPDATES

मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए लगातार मंत्री-विधायक और तमाम राजनीतिक चेहरे पहुंच रहे हैं.

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

मंईयां सम्मान योजना: रांची की करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में आये 2500 रुपये 

रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में हैं.

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं.