झारखंड प्रीमियर लीग

जमशेदपुर स्टीलर्स को हराकर छोटानागपुर रॉयल्स बना चैम्पियन, मैच के हीरो रहे कुमार कुशाग्र

जेएससीए स्टेडिएम में करीब 50 हजार दर्शकों ने देखा रोमांचक फाइनल मुकाबला

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जमशेदपुर स्टीलर्स को हराकर छोटानागपुर रॉयल्स बना चैम्पियन, मैच के हीरो रहे कुमार कुशाग्र

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: छोटा नागपुर रॉयल्स ने JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में जमशेदपुर स्टीलर्स को हराकर झारखंड प्रीमियर T20 क्रिकेट लीग जीत ली है. करीब 50 हजार दर्शकों से खचाखच भरे झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए छोटानागपुर रॉयल्स ने सात विकेट से जीत हासिल कर चैंपियनशिप जीती. फाइनल मैच के हीरो रॉयल्स के कुमार कुशाग्र रहे जिन्होंने 78 रनों की बेहतरीन और नाबाद पारी खेली.

जमशेदपुर स्टीलर्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 180 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. पारी की शुरुआत कुमार करण (28) और कप्तान कुमार देवब्रत (39) ने की दोनों के बीच 32 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. करण के आउट होने के बाद स्टीलर्स का मिडिल-ऑर्डर गड़बड़ा गया और 11.5 ओवर में उनका स्कोर 90/5 हो गया. हर्ष राणा के क्रीज पर आने के बाद मैच का रुख बदल गया. उन्होंने आक्रामक पारी खेलते हुए 26 गेंदों पर ज़बरदस्त 64 रन बनाए, इस तरह से जमशेदपुर स्टीलर्स 180 रन बनाने में सफल रही. छोटानागपुर रॉयल्स के लिए दुर्गेश कुमार (1-15), सुप्रियो चक्रवर्ती (1-19), चंदन कुमार मुखी (1-23), विकास सिंह (1-37) ने अच्छी गेंदबाजी की.  राहुल रजक (1-62) महंगे गेंदबाज साबित हुए.

181 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स  को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा. कप्तान, विराट सिंह सिर्फ़ 1 रन पर आउट हो गए. इसके बाद नाज़िम सिद्दीकी ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाकर पारी को सम्भाल लिया. इसके बाद कुमार कुशाग्र और हिमांशु द्विवेदी ने मैच पर पूरी तरह कब्ज़ा कर लिया. इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए जबरदस्त 110 रन की पार्टनरशिप की और मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया. द्विवेदी ने शानदार अर्धशतक (33 गेंदों पर 51 रन) बनाया, वहीं कुशाग्र आखिर तक मज़बूत बने रहे और सिर्फ़ 39 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: बदतते-बिगड़ते मौसम का आज भी दिखेगा रंग, मौसम गर्म भी रहेगा, तेज हवाओं के साथ मध्यम दर्जे की कहीं-कहीं होगी बारिश

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.