चोरी

चौपारण: बंद घर में चोरी, महाराष्ट्र में रहते हैं मकान मालिक

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

By : Dipali Kumari
चौपारण: बंद घर में चोरी, महाराष्ट्र में रहते हैं मकान मालिक

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण प्रखंड के ककरौला गांव निवासी उमन यादव के बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया. चोरी की सूचना पाकर चौपारण थाना के एएसआई प्रधान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक स्वयं महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करते हैं. इस वजह से घर लंबे समय से बंद पड़ा था. ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा, तो इसकी सूचना मकान मालिक के परिजनों और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही चौपारण थाना के एएसआई प्रधान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.

मकान मालिक उमन यादव को घटना की सूचना दे दी गई है. उनके महाराष्ट्र से आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घर से कितने रुपये का सामान चोरी हुआ है और कितने का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़ें: होश में था मरीज, और खोल दी गयी खोपड़ी; देवघर AIMS में पहली बार हुई  ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी
 
संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.