अवैध कोयला

पिपरवार-अशोका में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 29.90 टन अवैध कोयला बरामद

दो अलग-अलग जंगल क्षेत्रों में छापेमारी, कोयला तस्करों में मचा हड़कंप<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पिपरवार-अशोका में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 29.90 टन अवैध कोयला बरामद

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  पिपरवार अशोका कोयला क्षेत्र में कोयला चोरी,अवैध खनन और अवैध भंडारण के खिलाफ सीआईएसएफ एनके एवं पिपरवार की कार्रवाई लगातार जारी है.गुरुवार को आसूचना विभाग से मिले इनपुट के आधार पर सीआईएसएफ की विशेष टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर सघन छापेमारी कर जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से जमा करीब 29.90 टन कोयला बरामद किया. बरामद कोयले की अनुमानित कीमत 33,730 रुपये बताई गई है.कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर गठित विशेष रेड टीम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट हर्ष लावनिया ने किया. टीम में इंस्पेक्टर संतोष बिन्हा,कुलदीप, अजीत सोरेन,सरोज कुमार साह,विजय कुमार सांगा और सहायक उप निरीक्षक किशन दास सहित अपराध एवं आसूचना शाखा, रेड पार्टी और क्युआरटी के जवान शामिल थे.पहली कार्रवाई कांटा नम्बर-13 समवाय मार्ग के समीप जंगल क्षेत्र में की गई.वही अभियान के दौरान दूसरे स्थान पर भी जंगल में अवैध रूप से कोयला जमा किए जाने की सूचना मिली. टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली और वहां से भी अवैध रूप से एकत्रित कोयला बरामद किया. दोनों स्थानों से बरामद कोयले की कुल मात्रा करीब 29.90 टन आंकी गई.सीआईएसएफ के अनुसार लोकल सेल के लिए वाहनों का परिचालन शुरू होने के बाद कोयला चोरी की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है. माइंस से निकलने वाले रास्तों, जंगल मार्गों, कोल डंप और परिवहन मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है.साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी माइंस और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रही है.बरामद कोयले को नियमानुसार वजन कराने के बाद प्रबंधन को सौंप दिया गया.कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कोयला चोरी, अवैध खनन और अवैध भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: NMMS के तहत फर्जी उपस्थिति पर DC ने की कार्रवाई, 6709 मामलों में 6595 फोटो रिजेक्ट, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.