सीआईएसएफ टीम की छापेमारी

लोयाबाद में सीआईएसएफ टीम की छापेमारी, 20 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त

सिजुआ एरिया सीआईएसएफ टीम द्वारा गुरुवार को लोयाबाद में छापेमारी कर करीब 20 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया.

By : Ark Sahuliyar
लोयाबाद में सीआईएसएफ टीम की छापेमारी, 20 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त

न्यूज11 भारत 
लोयाबाद/डेस्क:
सिजुआ एरिया सीआईएसएफ टीम द्वारा गुरुवार को लोयाबाद में छापेमारी कर करीब 20 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया. सीआईएसएफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लोयाबाद क्षेत्र में में अवैध रूप से कोयला जमा कर रखा गया है. सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवानों ने छापेमारी किया, जिसमें कोयला बरामद हुआ. जप्त कोयले को बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है. सीआईएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि कोयले की चोरी रोकने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.