न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: झारखंड से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर आज गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा सिंह का निधन हो गया. मंत्री दीपिका पांडेय भी महगामा से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गयी है.
घटना सोनारी मरीन ड्राइव में सुबह 3:00 बजे की बताई जा रही है. हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार लोगों की मौत की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार सभी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे. तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दो युवक और दो युवती शामिल है, जिसमें एक मंत्री की बेटी तृषा सिंह है.
गैस कटर की सहायता से सभी का शव गाड़ी से निकाला गया. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से लौटने के दौरान जमशेदपुर में यह भीषण सड़क हादसा हुआ है.

इस दुखद खबर पर सीएम हेमंत सोरेन समेत समेत कई नेता मंत्रियों ने दुःख जताया है. सीएम ने ट्वीट कर कहा कि सड़क हादसे में राज्य सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है. अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है.
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 24, 2026
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और…