डकरा कोलफील्ड में ड्रोन से तस्करों पर CISF की पैनी नजर, अवैध गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा

By : News11 Bharat
डकरा कोलफील्ड में ड्रोन से तस्करों पर CISF की पैनी नजर, अवैध गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल कोलफील्ड क्षेत्रों में बढ़ती कोयला तस्करी, अवैध खनन और गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सीआईएसएफ एनके एवं पिपरवार यूनिट ने डकरा रेलवे साइडिंग, डकरा माइंस, सीएचपी और कोल डंप क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए हवाई निगरानी शुरू की है. संवेदनशील इलाकों में की जा रही यह एरियल सर्विलांस सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कोयला तस्करों के एस्केप रूट्स, अवैध भंडारण स्थलों और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है. कमांडेंट अमित कुमार ने बताया कि ड्रोन तकनीक से तस्करों द्वारा उपयोग किए जाने वाले रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि सुरक्षा घेरा मजबूत कर अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

ड्रोन सर्विलांस के जरिए अब जंगल,  क्षेत्रों और दुर्गम इलाकों में भी निगरानी संभव हो रही है, जहां पहले निगरानी चुनौतीपूर्ण थी. इससे न सिर्फ अवैध कोयला कारोबार पर लगाम लगेगी, बल्कि सुरक्षा बलों को बेहतर रणनीति और त्वरित कार्रवाई में भी मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला, लोकतंत्र की है हत्या, दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार - सिमडेगा पत्रकार संघ

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया