न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागोड़िया में 10वीं के छात्र के साथ रैगिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार 10वीं के एक छात्र को उसके पांच सहपाठीयों ने जमकर पीटा, साथ ही वीडियो भी बनाया. छात्र के हाथ-पैर बांध और मुंह में कपड़ा ठूस कर बेरहमी से पिटाई की गयी, जिसके बाद से छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है. घायल छात्र को बेहतर इलाज के लिए SNMMCH रेफर किया गया है.
पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच विवाद मोबाइल से पैसे ट्रांसफर करने को लेकर शुरू हुआ था. पीड़ित छात्र ने अपने सहपाठियों से 2000 रुपये लिए थे. पैसे वापस नहीं मिलने पर पांचों सहपाठियों ने मिलाकर पीड़ित छात्र की जमकर पिटाई कर दी. परिजनों को घटना की जानकारी कल गुरुवार को मिली, जिसके बाद घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इधर घायल के बाद से अभिभावक आक्रोशित हैं. छात्र के पिता ने इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं मामले पर विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि आरोपी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
नवोदय विद्यालय में रैगिंग के मामले
बताते चलें नवोदय विद्यालय में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है. इसके पूर्व भी कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद न तो स्कूल प्रबंधन द्वारा और न ही शिक्षा विभाग द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: साहिबगंज: मनौव्वर बना मनोहर, नाम बदलकर शादी! मंदिर से मुस्लिम युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई