न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के इटकी स्थित रेलवे स्टेशन में आज शुक्रवार सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्गों ने भी झाड़ू उठाकर सफाई में अपना योगदान दिया. झारखंड राज्य पेंशनर समाज की ओर से यह स्वच्छता अभियान चलाया गया. लोगों ने प्लेटफॉर्म और आसपास साफ़-सफाई कर स्वच्छता का सन्देश दिया.
आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के खास मौके पर महापुरुषों को याद किया गया. वहीं प्लेटफॉर्म में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की 100 से ज्यादा पोस्टर के जरिए उनकी जीवनी दिखाई गयी.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: देर रात अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल