न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क: रामगढ़ जिले में मंच पर बैठे विधायक के साथ और कई माननीय के सामने अश्लील गानों पर थिरकती चार डांसरो का वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रही है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वायरल वीडियो रामगढ़ और हजारीबाग जिले के जोड़ने वाली पुरानी गिद्दी पुल की मरम्मत और नई पुल बनाने का शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान खुशी इजहार के दौरान की गई है.
इस शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मंच में माननीय के सामने चार डांसरो ने जमकर अश्लील गानों पर डांस किया, देर रात तक यहां यह महफिल चलती रही. अब यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार बुधवार 30 सितंबरको गिद्दी-भुरकुंडा मार्ग स्थित दामोदर नदी पर नए पुल का निर्माण और पुराने पुल के मरम्मत कार्य का शिलान्यास हुआ है. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया.
नए पुल की निर्माण 17 करोड़ 47 लाख 99 हजार रुपए की लागत से 182 मीटर लंबे पुराने पुराने पुल की मरम्मत की जाएगी और 250 मीटर लंबे नए उच्च स्तरीय पुल का निर्माण होगा.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: देर रात अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल