फायरिंग न्यूज़

जमशेदपुर: देर रात अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल

पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कई ठिकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है.

By : Dipali Kumari
जमशेदपुर: देर रात अपराधियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
 जमशेदपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक आये दिन जिले से आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है. इसी बीच एक और घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से सामने आई है. 
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में कल गुरुवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गयी, जब स्कूटी सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में मो. राजा के हाथ में दो गोलियां लगी हैं. घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

घायल मोहम्मद राजा के मुताबिक, गुरुवार शाम लगभग 8 बजे के करीब बाराद्वारी देव नगर आश्रम के समीप इस्माइल और कोदु नामक युवक के साथ विवाद हो गया था, इसी विवाद को लेकर युवकों ने उस पर हमला किया.

इधर घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कई ठिकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: रामपुर रिंग रोड के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर... तीन युवकों की मौत 

संबंधित सामग्री

बड़ा जामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर दिखा 17 हाथियों का झुंड, मची अफरा-तफरी

बड़ा जामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर दिखा 17 हाथियों का झुंड, मची अफरा-तफरी

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर सावधानी बरतें.

रांची: इटकी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, छोटे-छोटे बच्चों ने भी की साफ़-सफाई 

रांची: इटकी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, छोटे-छोटे बच्चों ने भी की साफ़-सफाई 

लोगों ने प्लेटफॉर्म और आसपास साफ़-सफाई कर स्वच्छता का सन्देश दिया.

SIR के विरोध में भाकपा माले का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

SIR के विरोध में भाकपा माले का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले की झाड़ू से पिटाई कर विरोध जताया गया. साथ ही पुतला दहन भी किया गया.

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

काम लिया है तो पद सृजित करे सरकार, पद आसमान से नहीं टपकते: हाई कोर्ट

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में वर्षों से संविदा या पीस-रेट पर काम कर रहे कर्मचारियों के हक में एक बड़ा फैसला सुनाया है.