Jharkhand Weather Update: झारखंड में बादलों की नई चाल! जानें अगले पांच दिन जारी रहेगा बरसात का खेल या झुलसाएगी धूप?

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather Update: झारखंड में बादलों की नई चाल! जानें अगले पांच दिन जारी रहेगा बरसात का खेल या झुलसाएगी धूप?

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार हैं. रांची समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादलों का डेरा रहने वाला हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिससे कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई हैं.

बंगाल की खाड़ी से नई सिस्टम की एंट्री
मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ रहा है लेकिन म्यांमार और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के तटीय हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो चूका हैं. इसके असर से 25 सितंबर को नया लो-प्रेशर बनने की संभावना हैं. इसका असर झारखंड में 30 सितंबर तक देखने को मिलेगा.

रांची में रिकॉर्ड तोड़ बारिश
पिछले 24 घंटों में रांची ने बारिश का नया रिकॉर्ड बनाया. मांडर में 140.2 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. 1 जून से 24 सितंबर तक रांची में 1509.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से करीब 50% ज्यादा हैं.

तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव
बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं हैं. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं गोड्डा सबसे गर्म रहा, जहां पारा 34.6 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती हैं. 

यह भी पढ़े: Navratri 4th Day: मुस्कान से रचा ब्रह्मांड! नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा से पाएं अपार ऊर्जा और बुद्धि

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य