Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! गुमला 3 डिग्री पर ठिठुरा.. IMD ने जारी किया अलर्ट

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! गुमला 3 डिग्री पर ठिठुरा.. IMD ने जारी किया अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड इस समय भीषण ठंड की चपेट में हैं. प्रदेश में सर्दी ने इस बार कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं. बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया हैं. हालात ऐसे है कि सुबह के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही है और बाजार भी देर से खुल रहे हैं. लोग केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं.

गुमला सबसे ठंडा 
राज्य में सबसे अधिक ठंड गुमला जिले में दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इसमें और गिरावट की आशंका बनी हुई हैं. वहीं, खूंटी और हजारीबाग में भी तापमान 4 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया हैं. ग्रामीण इलाकों में हालात और ज्यादा गंभीर है, जहां लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं.

मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की हैं. मौसम विभाग ने पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, गढ़वा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया हैं. इन इलाकों में शीतलहर का असर ज्यादा रहने की संभावना हैं. वहीं, रांची, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा समेत 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया हैं.

ठंड से राहत के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने कई जिलों में अस्थायी आश्रय गृह तैयार किए हैं. इन आश्रय स्थलों में जरूरतमंदों को ठहरने की सुविधा के साथ कंबल, चादर और तकिए मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं. रांची और बोकारो जैसे शहरों में प्रशासनिक अधिकारी रात के समय सड़कों पर उतरकर गरीबों और बेघर लोगों के बीच कंबल वितरण करते नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक झारखंड में ठंड से राहत मिलने की संभावना कम हैं. झारखंड में इस समय सर्दी सिर्फ मौसम नहीं, बल्कि एक बड़ी चुनौती बनकर सामने खड़ी हैं.

यह भी पढ़े: Trump की टैरिफ धमकी और क्रैश हुआ Stock Market, लगातार पांचवें दिन गिरावट, निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये साफ!
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य