Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की एंट्री तेज! रांची-गुमला समेत कई जिलों में शीतलहर अलर्ट जारी

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की एंट्री तेज! रांची-गुमला समेत कई जिलों में शीतलहर अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में सर्दी का असली खेल अब शुरू हो चुका हैं. तापमान में अचानक आई गिरावट ने सोमवार सुबह राज्यभर में कंपकंपी बढ़ा दी. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में आज 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना हैं. राजधानी रांची में जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच था, वहीं आज यह 10–11 डिग्री डिग्री  पर पहुंचने का अनुमान हैं. इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया हैं.

इन जिलों में पड़ेगी सबसे कड़ाके की ठंड
पलामू, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में आज ठंड अपने चरम पर होगी. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना हैं. सुबह तेज़ शीतलहर, दोपहर में ठंडी हवाएँ और शाम में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड- मौसम ऐसा कि मानो पहाड़ों की सर्दी आपके दरवाजे पर आ गई हो. ठंड सिर्फ सुबह शाम तक सीमित नहीं रहेगी. अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान 11–12 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान घटकर 25-26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है यानी अब दोपहर की धूप भी राहत नहीं दे पाएगी.

क्यों बढ़ रही है ठंड?
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों की राहत अब खत्म मानी जाए. राज्य में लगातार तापमान गिरने की कई बड़ी वजहें हैं. जैसे ला नीना का प्रभाव तेज हो गया है, हिमालय में भारी बर्फबारी और उत्तरी हवाओं का सीधा असर झारखंड तक पहुंच रहा हैं. इन परिस्थितियों के कारण आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़े: झारखंड में अपराध छिपाने के लिए नया अपराध गढ़ती है हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य