हरमू नदी के किनारे अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, नगर आयुक्त ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

बारिश से पहले सफाई और अतिक्रमण हटाने पर जोर, अवैध गतिविधियों पर भी होगी कार्रवाई

By : Ark Sahuliyar
हरमू नदी के किनारे अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, नगर आयुक्त ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
मानसून से पहले हरमू नदी की स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी के आसपास की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए.

अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल अभियान चलाने का आदेश
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने हरमू नदी के किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान नदी किनारे स्थित सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति की भी समीक्षा की गई. कई स्थानों पर शौचालयों की खराब हालत को देखते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द उनकी मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना
वहीँ, हरमू नदी को प्रदूषित करने वाले लोगों के खिलाफ भी निगम ने कार्रवाई की है. निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने और कचरा फेंकने वालों से जुर्माना वसूला गया.  निरीक्षण के क्रम में एक अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है. 

यह भी पढ़ें- मेन रोड की जाम समस्या पर प्रशासन रेस, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने दुकानदारों के साथ की अहम बैठक

संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.