हत्या केस

रांची: साले की पत्नी से संबंध रखने पर जीजा की हत्या मामले में पति-पत्नी को कोर्ट से नहीं मिली जमानत 

कोर्ट ने जेल में बंद आरोपी साला विनोद उरांव और उनकी पत्नी राजमुनी देवी को बेल देने से इनकार कर दिया.

By : Dipali Kumari
रांची: साले की पत्नी से संबंध रखने पर जीजा की हत्या मामले में पति-पत्नी को कोर्ट से नहीं मिली जमानत 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
साले की पत्नी से संबंध रखने पर जीजा की हत्या करने के मामले में सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने जेल में बंद आरोपी साला विनोद उरांव और उनकी पत्नी राजमुनी देवी को बेल देने से इनकार कर दिया. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने दंपत्ति की जमानत याचिका खारीज कर दी.

बताते चलें घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र की है. फरवरी 2025 में अशोक नगर गेट नंबर 1 के पीछे रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी से एक अज्ञात शव बरामद किया गया था. मृतक की पहचान गुमला निवासी संजय उरांव के रूप में हुई थी. 

जांच में सामने आया कि चाकू से मारकर संजय उरांव की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था. इस पूरे मामले का खुलासा 11 महीने बाद हुआ था. पुलिस ने मृतक की पहचान ही नहीं की बल्कि हत्या के आरोपियों तक भी पहुंची थी. हत्याकांड को अंजाम देने वाले मास्टमाइंड विनोद उरांव समेत 4 आरिपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

मृतक संजय उरांव का साला विनोद उरांव ने ही साजिश रचकर हत्या कराई थी. पुलिस की जांच में यह सामने आया था कि संजय उरांव का अपने साले विनोद उरांव की पत्नी राजमुनी देवी से नाजायज संबंध था, जिसको लेकर एक लंबे समय से विवाद चल रहा था. विवाद के चलते मृतक के साले विनोद उरांव ने अपनी पत्नी राजमुनी देवी के सहमति से हत्या की साजिश रची थी. विनोद उरांव ने अपने दो सहयोगी अमरदीप खलखो और अनूप उरांव की मदद से  चाकू मारकर संजय उरांव की निर्मम हत्या की थी. गिरफ्तारी के बाद से चारों आरोपी जेल में बंद हैं.

इसे भी पढ़ें: रांची: नामकुम में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य