रंगदारी और लेवी वसूलने के मामले में अपराधी नरेश यादव उर्फ छोटन को नहीं मिली राहत, डिस्चार्ज पिटीशन खारिज 

By : Ark Sahuliyar
रंगदारी और लेवी वसूलने के मामले में अपराधी नरेश यादव उर्फ छोटन को नहीं मिली राहत, डिस्चार्ज पिटीशन खारिज 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हथियार का भय दिखाकर ठेकेदारों और ईटभट्टा के मालिकों से रंगदारी और लेवी वसूलने के मामले में गिरोह के अपराधी नरेश यादव उर्फ छोटन को राहत नहीं मिली है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर दी. जंगल में छिपकर रह रहे नरेश यादव को पुलिस ने 16 जून 2024 को गिरफ्तार किया था. नरेश यादव मैक्लुस्कीगंज के जंगल में छिपकर रह रहा था. जिसके पास से एक देशी रायफल और 3 जिंदा कारतूस से लोडेड मैगजीन बरामद किया गया था. 28 मई 2024 को नरेश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर BSNL कंपनी के फाइबर केबल बिछाने वाली कंपनी से रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी नहीं देने पर कंटेनर ट्रक को आग के हवाले कर दिया था. मामले में सभी अपराधियों की गिरफ्तारी हो गई थी. नरेश गिरफ्तारी की डर से जंगल में छिपकर रह रहा था.

ये भी पढ़ें- झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन: बाबूलाल मरांडी
 
संबंधित सामग्री

अब बिहार के थानों में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिेए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

अब बिहार के थानों में बनेगा चाइल्ड हेल्प डेस्क, जानिेए कब से शुरू होगी नई व्यवस्था

बिहार में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के सभी पुलिस थानों में अब चाइल्ड हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर! JSCA स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर संकट, छीन सकती है मेजबानी

न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड से क्रिकेट प्रेमी मैच का आनंद उठाने के लिए JSCA स्टेडियम पहुंचते हैं.

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.