बाबूलाल मरांडी

डीजीपी की बैठक के बाद अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं, आम जनता किस भरोसे घर से निकलें : बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य की विधि व्यवस्था पर उठाए सवाल

By : Ark Sahuliyar
डीजीपी की बैठक के बाद अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं, आम जनता किस भरोसे घर से निकलें : बाबूलाल मरांडी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपराध नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर में डीजीपी की समीक्षा बैठक के कुछ ही घंटों बाद गोलीबारी की घटना के बहाने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि झारखंड के डीजीपी की “हाईलेवल बैठक” हुई थी अपराध नियंत्रण और पुलिस की मुस्तैदी पर लेकिन लगता है बैठक के संदेश को पुलिस से ज्यादा अपराधियों ने गंभीरता से ले लिया. बैठक के महज़ 9 घंटे बाद ही सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रंगदारी के लिए एक युवक पर 4-5 राउंड फायरिंग कर दी गई. 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खबर के अनुसार युवक फोन पर बात कर रहा था, तभी बदमाश आए, गोली चलाई और फरार हो गए. यानी अपराधियों ने साफ संदेश दे दिया कि पुलिस की बैठकें अपनी जगह हैं और उनका खौफ अपनी जगह. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि हेमंत सोरेन जी, सवाल बड़ा सीधा है. जमशेदपुर जैसे शहर में अगर डीजीपी की बैठक के कुछ घंटे बाद ही अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं, तो आम जनता किस भरोसे घर से निकले? कहीं अपराधियों को भी तो ये पता नहीं कि वर्तमान डीजीपी नियम-क़ानून के हिसाब से नहीं बल्कि पूरी तरह सत्ता  की कृपा के बल पर मिले प्रसाद के रूप में पद की सिर्फ़ शोभा बढ़ा रही हैं? जबकि वास्तव में डीजीपी का काम रिमोट कंट्रोल से कोई दूसरा आदमी चला रहा है? 

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या यही हमारी मुस्तैद पुलिस और कानून-व्यवस्था की स्थिति है? अपराधी बेखौफ हैं. पुलिस की बैठकें हो रही हैं, बयान दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर हालात नहीं बदल रहे. झारखंड की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सुरक्षित माहौल और जमीन पर ठोस कार्रवाई चाहती है. कानून का डर अपराधियों में और सुरक्षा का भरोसा आम लोगों में दिखना चाहिए.

यह भी पढ़ें- खत्म हुआ 44 साल का सूखा.. भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को फाइनल में दी मात, गोल्ड किया अपने नाम 

संबंधित सामग्री

जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से बढ़ाया एनके-पिपरवार यूनिट का मान

जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से बढ़ाया एनके-पिपरवार यूनिट का मान

15 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के दिगबेरिया में बीएसएफ की ओर से जोनल स्तर की मानवाधिकार वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी

पलामू पुलिस ने 12 स्थानों पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान, कुल 792 वाहनों की हुई जांच

पलामू पुलिस ने 12 स्थानों पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान, कुल 792 वाहनों की हुई जांच

जांच के दौरान एक गाड़ी में चिपकाया हुआ ब्लैक फिल्म को उतारा गया एवम् एक गाड़ी का चालान किया गया

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही पर किया तीखा पलटवार 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही पर किया तीखा पलटवार 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने एक वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही के हाल के दिनों मे किए गए वीडियो पर तीखा पलटवार किया है.

चैनपुर में स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

चैनपुर में स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया और इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

चंदवा प्रखंड कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

चंदवा प्रखंड कांग्रेस ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण के साथ हुई<br/>