Amba Prasad

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही पर किया तीखा पलटवार 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने एक वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही के हाल के दिनों मे किए गए वीडियो पर तीखा पलटवार किया है.

By : Ark Sahuliyar
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही पर किया तीखा पलटवार 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने एक वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही के हाल के दिनों मे किए गए वीडियो पर तीखा पलटवार करते हुए कहा, "क्या जी भानु प्रताप शाही जी, अम्बा का नाम ले के आप इरफान अंसारी जी से जवाब मांग रहे है."

वीडियो में अंबा प्रसाद ने कहा कि इरफान अंसारी मेरे बड़े भाई है, और झारखंड के बड़े नेता है, वो और उनके पिता झारखंड के लोगो के लिए हमेशा समर्पित रहे है, और आपके इतने छोटे छोटे बात का वो जवाब थोड़े देंगे ? जब बहन पे कोई आँच आएगा तो मेरे सामने ढाल बनकर मेरा भाई खड़ा दिखेगा भानु प्रताप जी, क्योंकि वो आपके और आपके पार्टी के जैसे नहीं हैं, जो बोलते कुछ है और करते कुछ और ही है. 

अंबा प्रसाद ने कहा कि आपके एक एक सवाल के जवाब हम देंगे. लेकिन पहले आप जवाब दीजिए कि जब इसी झारखंड के आपके पार्टी के एक सांसद जयंत सिन्हा जी प्रधानमंत्री के कैबिनेट में प्रधानमंत्री के बगल में बैठते था और उनके पिता यशवंत सिन्हा प्रधानमंत्री के बखिया उधेड़ते थे उस समय आप कहां थे भानु प्रताप जी? 

अंबा ने कहा कि अभी 2019 से अभी तक वित मंत्री रही निर्मला सीतारमन जी - जिनके पति आपके सरकार और मोदी जी की रोज बखिया उधेड़ते है, और रोज सचाई सामने लाते हैं. उसपर आप क्यों जी सीतारमण जी के पति बोलके सवाल क्यों नहीं पूछते भानु प्रताप जी ? उस वक़्त क्या आप अपना मुँह में दही जमा लेते हैं ? उसपे पे भी कुछ बताइए कि निर्मला सीतारमण सही हैं कि उनके पति Dr Parakala सीतारमन की बातें सही है ? 

उन्होंने ने कहा कि अब आप ये बताइए हमारे बगल के प्रदेश बिहार में मुख्यमंत्री के पिता जी ने जब कहा कि प्रधानमंत्री को यहीं गाड़ देंगे, उस पे आप अभी तक क्यों कुछ नहीं बोले हैं? क्या जी सम्राट चौधरी के पिताजी से सवाल क्यों नहीं पूछते? इरफान भाई के ऊपर हर समय बकबक करने का ठेका मिला है क्या बीजेपी से आपको? इन सब बात पर भी थोड़ा सा कुछ बोलिए ?

अंबा प्रसाद ने कहा कि लेकिन जब एक महिला और वो भी पिछड़ा की बेटी, पूरे झारखंड की बेटी, बंगाल जैसे बड़े प्रदेश की सह प्रभारी बन जाती है तो आपके पेट में दर्द होता है. अरे हम को सह प्रभारी अपनी योग्यता के कारण बनाया गया है और मेहनत करने के लिए बनाए गया है - अभी भी हम मुर्शिदाबाद जिले में हैं. और आपके जैसे पच्चीसों लोग मुझे हताहात करने के लिए, मुझे नीचे उतारने के लिए मेरे पीछे लगे रहेंगे, लेकिन यह झारखंड की बेटी है, बिरसा मुंडा की धरती से आई है, इसको आप उतार नहीं पाइएगा. 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि और थोड़ा सा इस पे भी हम को बता दीजिए कि बिहार में एक BJP का दलित सहयोगी जब आपके सरकार पे सवाल उठता है, महिलाओं के ऊपर बर्बरता और अनगिनत घटनाएँ हो रही है, उस पर आप कुछ क्यों नहीं बोल पा रहे ? क्या बिहार की बेटी से आपका कोई लगाव नहीं है ? क्या बिहार में आपके पार्टी राजनीति छोड़ देगी, सत्ता छोड़ देगी या इस्तीफ़ा देंगे आपके बिहार मुख्यमंत्री जी ? 

अंबा प्रसाद ने कहा कि आपका गठबंधन एक डरा हुआ गठबंधन है. पर हम महागठबंधन के हिस्सा हैं, ये ज़िंदा लोगों का गठबंधन है, यहां हर किसी को बोलता है बोलने की, लेकिन एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ता है, यह डर से बना हुआ गठबंधन नहीं है, यह जानता से बना हुआ गठबंधन है. और यहाँ ज़िंदा लोग और ज़िंदा पार्टियां हैं. वैसे भी आपकी पार्टी जनता के अच्छे दिन तो ला नहीं सकी भानु जी, मगर अब आपके बुरे दिन आने वाले हैं तभी आप लोग बिल-बिला-गए हैं.

संबंधित सामग्री

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

सुबह जब उसकी बहन लकड़ी लेने के लिए हर्ष के कमरे में गई तो अपने कमरे में रस्सी से लटका मिला शव

गांधी के सत्य-अहिंसा  संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा - शिल्पी नेहा तिर्की

गांधी के सत्य-अहिंसा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा - शिल्पी नेहा तिर्की

सोमा टाना भगत की विरासत, आदिवासी समाज के अधिकार और मांडर के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प

ब्लॉक के अनुसेवक का शव पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़े अधिकारी व ग्रामीण

ब्लॉक के अनुसेवक का शव पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़े अधिकारी व ग्रामीण

जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा रेशमा मिंज, एसडीपीओ, अंचलाधिकारी, मुखिया समेत ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापित-प्रभावित रैयतों के नियोजन व मूलभूत सुविधाओं पर बनी सहमति

त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापित-प्रभावित रैयतों के नियोजन व मूलभूत सुविधाओं पर बनी सहमति

सीसीएल प्रबंधन, जॉय माइनिंग कंपनी और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक, स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत नियोजन देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा

जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से बढ़ाया एनके-पिपरवार यूनिट का मान

जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से बढ़ाया एनके-पिपरवार यूनिट का मान

15 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के दिगबेरिया में बीएसएफ की ओर से जोनल स्तर की मानवाधिकार वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी