न्यूज़11 भारत
झरिया/डेस्क: झरिया में कोयला क्षेत्र में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. बीते 24 घंटे के भीतर बीसीसीएल के राजापुर बिजली सब-स्टेशन में बदमाशों ने दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के बिजली उपकरण लूट लिए. वहीं बस्ताकोला के पास नकाबपोश चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: बड़कागांव CHC में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, सीएस ने दिए जांच के आदेश